Volume बटन खराब हो गया है तो,ऐसे ठीक करें|How to repair volume button in android phone?|Repair Volume button in hindi | Volume button kaise thik kare?

 दोस्तों, यदि आपके एंड्राइड फोन का volume बटन खराब हो गया है या टूट गया है जिसके कारण आपको समस्या का सामना करना पङता है तो आज मै आपकी यह समस्या दूर कर दूँगा| हो सकता है आपके फोन का volume बटन टूट गया हो या फिर software संबंधित कोई समस्या हो सकती है|हालाकि दोस्तों यह कोई बहुत बङी समस्या नहीं है|

Volume Button Repair

Repair Volume Button

आप इसे आसानी से ठीक कर सकते हैं|अगर आप इसे खुद से ठीक करना चाहते हैं तो यह भी संभव है| इसे ठीक करने के कई तरीके हैं|आप इसे किसी फोन के दुकान से भी ठीक करवा सकते हैं|लेकिन अगर आप खुद से ठीक करना चाहते हैं तो इसका भी उपाय है| जैसे- फोन सेटिंग, किसी एप के द्वारा,  एक्सेसबीलीटी मेन्यू के के द्वारा भी ठीक कर सकते हैं|अब मैं एक एक करके सभी तरिको के बारे में बताने का प्रयास करता हूँ| ध्यान से इस लेख को पढे-

1. एप की मदद ले सकते हैं:-

यह फोन के Volume बटन को रिपेयर करने का सबसे आसान तरीका है| इसके लिए आपको Volume बटन की आवश्यकता ही नहीं होती है|एप्स के माध्यम से ही आप Volume बटन को कंट्रोल कर सकते हैं|

Phone Apps

इसके लिए आप प्ले स्टोर से Asistive Volume Button एप डाउनलोड कर सकते हैं|यह एप Volume बटन की समस्या को दूर करने के लिए ही बनाया गया है|इस एप की सहायता से आप Volume को घटा और बढा सकते है|

2. फोन सेटिंग के द्वारा:-

अगर आप अपने फोन में कोई भी एप्स इंस्टॉल नहीं करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन तरीका है|यह भी एक बहुत ही आसान तरीका है|इसके लिए आपको अपने फोन के सेटिंग में जाना होगा|सेटिंग में आपको Sound and Vibration का विकल्प मिलेगा, उसपर क्लिक करें| इसमें आपको Ring and notification, Alarm and media volume के लिए आपको volume को बढाने और घटाने के लिए slider मिल जाएगा|

Phone Setting

हालाकि बार बार सेटिंग में जाकर Volume को कंट्रोल करना एक जटिल परिक्रिया है|इससे बचने के लिए आप इस सेटिंग को अपने होम स्क्रीन पर लगा सकते हैं|

3. Acessibility के द्वारा:- 

यदि आपके एंड्राइड फोन का बटन काम नहीं कर रहा है तो आप एक्सेसिबिलिटी मेन्यू का इस्तेमाल कर सकते हैं| आजकल हर फोन में यह सुविधा उपलब्ध होती है|इसके माध्यम से आप Google Assistant, Volume power,etc के लिए Shortcut उपलब्ध कराता है|इसके लिए आपको सेटिंग में जाना होगा|यहाँ आपको excessibility Menu का विकल्प मिलेगा|इस पर click करें|इसमें आपको Enable का option मिलेगा इसे enable कर दें|इसी विकल्प में आपको नीचे volume down और volume up मिलेगा इसपर टैप करें|अब आप बिना volume बटन के volume को कंट्रोल कर सकते हैं|

यदि आपका Volume button सॉफ्टवेयर के कारण काम नहीं कर रहा है तो आप अपने फोन को रिस्टोर कर सकते हैं|

Read Also:-

Movie download kare

Ipl free me dekhiye

General knowledge

Ipl2023

DSLR Camera tips

Dream11 team kaise banaye


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IPL फ्री में कैसे देखें ?-IPl free me kaise dekhe

natu natu lyrics | natu natu song| Natu Natu lyrics in hindi

आॕपरेशन मेघदूत-operation meghdoot