गलती से भी इंस्टॉल न करे ये एप्स- install na kare ye apps


दोस्तों,अगर आप भी हैकर से बचना चाहते हैं तो ये apps install न करें| इंटरनेट की इस दुनिया में कस्टमर केयर स्कैम एक बहुत बङी समस्या बन गई है|किसी भी कंपनी के समस्या या शिकायत के लिए लोग कस्टमर केयर नंबर पर फोन करते हैं|कई लोग कस्टमर नंबर को गूगल पर सर्च करते हैं जो कि फर्जी होते हैं जिन्हें साइबर हैकर संचालित करते हैं| ये हैकर लोगों को अपने कंप्यूटर या फोन पर रिमोट डेस्कटाॕप एप इंस्टॉल करवाते हैं जिसकी मदद से ये फोन पर होने वाली सभी हरकतों पर नजर रखते हैं और ये चुपके से बैंक के सभी डिटेल जैसे कि पिन कोड, OTP, UPI पिन इत्यादि का पता लगा लेते हैं और बैंक के सारे पैसे निकाल लेते हैं|

रिमोट डेस्कटाॕप एप्स वास्तव में बहुत उपयोगी होते हैं लेकिन आज के समय में इसका इस्तेमाल जालसाजी करने मे हो रहा है|यदि आप इस तरह के जालसाजी से बचना चाहते हैं तो सतर्क रहें और किसी भी अंजान व्यक्ति के कहने पर कोई भी एप्स डाउनलोड न करें|यदि आपके फोन मे कोई ऐसा एप है जिसका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उसे डिलीट कर दें|

आज आपको कुछ ऐसे ही एप्स के बारे में बता रहा हूँ जिसे डाउनलोड करने से परहेज करे या यूं कहें इन्हें गलती से भी डाउनलोड न करें :-

1. माइकरोसाफ्ट रिमोट डेस्कटाॕप (Microsoft Remote Desktop):-

इस एप के माध्यम से दूर बैठे व्यक्ति के PC और फोन पर नजर रखी जा सकती है और  उसे कंट्रोल भी किया जा सकता है| यह एक तरह का प्रोफेशनल एप है जिसे आम व्यक्ति नहीं समझ सकता है| जालसाज इस एप का इस्तेमाल फ्राड करने के लिए करते हैं|यह एंड्राइड और ios दोनों को सपोर्ट करता है|ऐसे एप से बचकर रहें|

2. एयरमिरर (Airmirror):-

यह भी एक तरह का रिमोट एप है|जो व्यक्ति इसके बारे में नहीं जानते उनके लिए इसका इस्तेमाल करना खतरे से खाली नहीं है|इसकी सहायता से एंड्राइड फोन को कंट्रोल किया जा सकता है| इससे फोन के आसपास के आवाज को सुना जा सकता है| स्क्रीन मिररिंग फिचर के कारण यह डिवाइस रियल लाइफ में देखा जा सकता है|

3. एनीडेस्क (AnyDesk):-

यह एप बिजनेस यूजर के बीच काफी लोकप्रिय है|इसका इस्तेमाल भी आजकल ठगी करने के लिए किया जा रहा है|इसके द्वारा भी दूर से ही फोन को कंट्रोल किया जा सकता है|यदि ऐसे एप्स की आवश्यकता नहीं है तो इनसे बचकर रहने मे ही भलाई है|

4. टीम व्यूअर क्विक सपोर्ट (Team viever quick support):-

यह बहुत ही आम रिमोट डेस्कटाॅप एप है| इसका इस्तेमाल IT मैनेजर दूर से फोन और PC को कंट्रोल करने के लिए करते हैं|यह एक उपयोगी एप है लेकिन इसका इस्तेमाल करना सब नहीं जानते है इसलिए किसी के कहने पर इसे इंस्टॉल न करें|इससे स्कैमर आपके बैंक संबंधित सारे डिटेल चोरी कर सकते हैं|अगर कोई इसे इंस्टॉल करने को कहे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए|

5. एयरड्राइड(Airdroid):-

इसके इस्तेमाल से अलग-अलग प्लेटफार्म पर फाईल को भेजा  जाता है|इसके द्वारा किसी भी फोन मे हो रही गतिविधियों को दूसर फोन मे देखा जा सकता है|ठग इस एप को डाउनलोड करवाते हैं और यूजर के गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हैं और मौका पाते ही सारा बैंक साफ कर देते हैं|

इन बातों का भी विशेष ध्यान रखें:-

1. अपने बैंक का पिन कोड, OTP, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के डिटेल किसी को भी न बताएं और बैंक यह सब डिटेल कभी नहीं माँगता है|

2. यदि आप कस्टमर केयर की तरफ से कोई भी एप्स इंस्टॉल करने को कहता है तो सतर्क हो जाईए और इससे बचिए|

3. किसी भी एप्स को इंस्टॉल करने से पहले उसकी जानकारीयों और उपयगीता की जाँच कर लें|


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IPL फ्री में कैसे देखें ?-IPl free me kaise dekhe

natu natu lyrics | natu natu song| Natu Natu lyrics in hindi

आॕपरेशन मेघदूत-operation meghdoot